Bulandsehar News: गणपति : छप्पन भोग से सजे बप्पा के दरबार, रोज उमड़ रही भक्तों की भीड़
बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- Bulandsehar News: जिले भर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से शुरू हुए गणेशोत्सव के चलते इन दिनों पूरा जिला भक्तिमय और उल्लास के माहौल में डूबा हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में हर तरफ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की गूंज सुनाई दे रही है। घरों व विभिन्न पंडालों में श्रद्धा के साथ विराजे गणपति महाराज की प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह-शाम होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मन्नतें मांग रहे हैं और बप्पा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस दस दिवसीय अनुष्ठान के दौरान भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है, जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह से गणेशमय हो गया है। नगर के अंसारी रोड, चौक बाजार, डीएम रोड, अस्पताल रोड, दिल्ली रोड व अन्य बाजारों में लोग खूब खरीदारी कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.