बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: गड़ाना से अलौदा जागीर कट तक वर्षों से जर्जर व बदहाल पड़ी सड़क के नवनिर्माण कार्य का रविवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया।1.17 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क बहुत समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही थी। सड़क निर्माण से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर ककोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, सतीश गढ़ाना, तेजवीर चौहान, इंद्रपाल मास्टरजी, बनवारी लाल, पुष्पेंद्र भाटी, गौतम सिंह, नरसिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...