Bulandsehar News: गंगा स्नान के दौरान मगरमच्छ के हमले से युवक की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करने आए 19 वर्षीय युवक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। युवक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया था। परिजनों के अनुसार, स्नान के दौरान मगरमच्छ ने युवक के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अनूपशहर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी अनुज 19 वर्ष पुत्र मुकेश बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने आया था। परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान करने के बाद बाहर निकल आए थे, लेकिन अनुज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.