Bulandsehar News: गंगा में लो फ्लड, कटान तेज, खादर में घुसा बाढ़ का पानी
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में गंगा नदी में लो फ्लड की स्थिति लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को गंगा का पानी घाटों से निकलकर खादर क्षेत्र में फैल गया। इसके चलते सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जबकि गंगा किनारे कटान भी तेज हो गया है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर कटान की जद में आकर गंगा किनारे स्थित एक आश्रम का मुख्य द्वार नदी में समा गया। वहीं आरसीसी सड़क का एक हिस्सा भी कटकर गंगा की धारा में बह गया। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगा है। मढ़िया फतेहपुर, चांसी, औरंगाबाद तहारपुर, अहार खादर, मुबारिकपुर, कल्याणपुर, हसनपुर और मोहम्मदपुर के खादर क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसलों में बाढ़ का पानी भर रहा है। कई खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो खरीफ की फसल को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.