Bulandsehar News: गंगा में बाढ़ से किनारा दरका, जमीन बही और श्मशान घाट तक पहुंची धारा
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ अहार क्षेत्र में कटान ने अब विकराल रूप ले लिया है। गंगा में मीडियम फ्लड की स्थिति बनी हुई है और तेज बहाव के कारण गंगा की मुख्य धारा लगातार अपने किनारों को काटते हुए आगे बढ़ रही है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर पिछले दो दिनों में कटान की रफ्तार इतनी तेज रही कि सौ बीघा से अधिक जमीन गंगा की धारा में समा गई। बीते 24 घंटे में यहां सबसे ज्यादा कटान हुआ है। गंगा की तेज धाराएं लगातार जमीन को अपने साथ बहा रही हैं और देखते ही देखते घाट का भूगोल बदलता जा रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गंगा का रौद्र रूप साफ दिखाई दे रहा है। संतों के मठ और झोपड़ियां गंगा की तेज धारा में बह चुकी हैं। घाट के आसपास बनी झोपड़ियों और नलों को खतरा बढ़ने के बाद हटा दिया गया है। गंगा की तेज धाराओं की आवाज दूर तक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.