Bulandsehar News: गंगा फिर उफान पर, कटान से खादर क्षेत्र में दहशत
बुलंदशहर, अगस्त 18 -- Bulandsehar News: अहार। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। सोमवार से गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बढ़ते पानी के साथ तेज हुई धारा ने खादर क्षेत्र के गांवों में कटान की समस्या को और गंभीर कर दिया है। पिछले करीब एक माह से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी जलस्तर घटने से कटान तेज हुआ तो कभी पानी बढ़ने पर नदी का दायरा फैल गया।
कटान की गंभीरता वर्तमान में गंगा चांसी, मढ़िया फतेहपुर, अहार, हसनपुर और कल्याणपुर के खादर क्षेत्र में किनारों का तेजी से कटान कर रही है।कटान का सबसे भयावह नजारा सिद्ध बाबा गंगा घाट पर है। इस साल की बाढ़ में घाट किनारे लगने वाला मेला स्थल धीरे-धीरे गंगा की धारा में समा गया। अब वहां लगातार किनारे टूट रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.