Bulandsehar News: गंगा नदी में डूबते श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले आरक्षी को किया सम्मानित
बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- Bulandsehar News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबते सात श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले रामघाट थाने में तैनात आरक्षी अंकुर कुमार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा के गहरे पानी में उतरकर श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला था। एसएसपी ने आरक्षी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर रामघाट क्षेत्र के गंगा घाट पर श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान सात श्रद्धालु गंगा नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रामघाट थाने में तैनात आरक्षी अंकुर कुमार ने असाधारण साहस और सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.