Bulandsehar News: गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, फिर जलमग्न हुए टापू
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से एक बार फिर अहार क्षेत्र में गंगा उफान पर आ गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ कुछ दिन पहले दिखाई देने लगे टापू फिर से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। दूर तक नजर डालने पर चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। तेज धाराओं के साथ गंगा का कटान भी लगातार जारी है। इससे खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट तक जाने वाली आरसीसी सड़क का दस फिट का टुकड़ा गंगा की तेज धारा में समा गया है।इस बार बाढ़ से लगातार कटान के कारण सड़क करीब 150 मीटर से ज्यादा गंगा में समां गयी है। जिससे घाट तक आने-जाने का रास्ता प्रभावित हुआ है। गंगा की तेज धाराएं लगातार किनारों को काट रही हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान का दायरा भी बढ़ता जा रहा है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.