बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ ही अहार क्षेत्र में कटान का कहर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गंगा ने करीब 30 फीट चौड़ाई में कटान कर दिया। सोमवार सुबह करीब 20 फीट लंबी आरसीसी सड़क देखते ही देखते गंगा की तेज धारा में समा गई। गंगा किनारे बने मठ की एक झोपड़ी भी बाढ़ के पानी में बह गई। लगातार बढ़ते कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज बहाव के साथ गंगा लगातार अपने किनारों को काट रही है। स्थिति यह है कि अब गंगा की चपेट में केवल कच्ची जमीन ही नहीं, बल्कि पक्की जमीन भी आने लगी हैं। गंगा की तेज धाराओं के सामने जो भी आ रहा है, वह धीरे-धीरे गंगा की धारा में समाता जा रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार...