बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- Bulandsehar News: गंगा का पानी उतरते ही अहार में तबाही की नई तस्वीर सामने आ गई। गुरुवार सुबह गंगा की तेज धार ने निर्माणाधीन पक्के श्मशान घाट को ही अपने आगोश में ले लिया। जिस श्मशान घाट को अंतिम संस्कार की व्यवस्था तैयार करने के लिए तैयार किया जा रहा था ,उसका निर्माण पूरा होने से पहले ही वह गंगा की बाढ़ में समा गया। घाट के साथ करीब दस मीटर लंबी आरसीसी सड़क भी तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में खलबली मच गई। बुधवार देर शाम से गंगा के जलस्तर में भले ही कमी आई है, लेकिन घटते पानी के साथ कटान और खतरनाक हो गया है। मढ़िया फतेहपुर से सिद्ध बाबा गंगा घाट और अहार रिजर्व वन क्षेत्र तक गंगा लगातार अपने किनारे काट रही है। कहीं जमीन धंस रही है तो कहीं बड़े-बड़े पेड़ जड़ों समेत नदी में गिर रहे हैं। खादर की उपजाऊ जमी...