Bulandsehar News: गंगा का जलस्तर डेढ़ फीट घटा, 15 फीट चौड़ाई में किया कटान
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही अहार क्षेत्र में कटान ने विकराल रूप धारण कर लिया है। रविवार से गंगा के जलस्तर में करीब डेढ़ फीट की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद बीते 24 घंटे में गंगा ने करीब 15 फीट चौड़ाई में कटान कर दिया। कटान की तेज रफ्तार से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार के रिजर्व वन क्षेत्र तक गंगा लगातार तेजी से किनारों को काट रही है। तेज कटान की चपेट में आकर सैकड़ों पेड़ उखड़कर गंगा की धारा में समा चुके हैं। वन क्षेत्र की जमीन भी लगातार नदी की धारा में कटती जा रही है। हालात यह हैं कि देर शाम आरसीसी सड़क का करीब 15 फीट लंबा हिस्सा भी कटान की चपेट में आकर गंगा में बह गया। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा तो बढ़ा कटान का दायराकटान का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.