Bulandsehar News: खेलता हुआ बालक गड्ढे में गिरा, डूबने से मौत
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव महोली में 12 साल के एक बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गड्ढा जेसीबी से खोदा गया था। जिसमें बारिश का पानी भर गया था। बच्चा गड्ढे के आसपास खेल रहा था, खेलते खेलते वह गड्ढे में जा गिरा।
मौत की जानकारी जानकारी के अनुसार महबूबा पत्नी जाबिद का 12 वर्षीय पुत्र जैद गांव के पास बने ईट भट्टे पर बच्चों के साथ खेलने गया था। ईट भट्टे पर जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चों के साथ खेलते खेलते जैद पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया और मौत हो गई।
मामले की अद्यतन जानकारी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बालक के शव को गड्ढे से बाहर निकाल। मृतक जैद की मां महबूबा ने मामले में तहरीर दी है। तहरीर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.