बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली में सोमवार शाम हुई किसान अनवार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है।किसान की हत्या खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर हुई थी।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को नलकूप से बरामद किया है। गांव ढकोली निवासी अनवार सोमवार की सुबह दस बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर गए थे।देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। तलाश के दौरान मृतक का लहूलुहान हालत में शव मृतक के खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।मामले में देर रात मृतक के पुत्र इस्राइल ने गांव के ही पिता और दो पुत्रों पर पिता अनवार की हत्या का आरोप लगाते हुए अगौता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर क...