Bulandsehar News: खेत में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, 13 घायल, शव रखकर लगाया जाम
बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- Bulandsehar News: डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर कलां में सोमवार देर रात खेत में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और फावड़ा एवं धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय कल्याण सिंह पुत्र खेमकरन की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से गांव में तनाव का माहौल है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 13 नामजद एवं 7-8 अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाट पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, कल्याण सिंह की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.