Bulandsehar News: खेत में पेड़ पर लटका मिला किसान-मजदूर का शव, मचा कोहराम
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर खुर्द में बुधवार को किसान-मजदूर मुनेश (50 वर्ष) पुत्र मुंशीलाल का शव घर के पीछे खेत में पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मुनेश खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी का कार्य भी करते थे। उनके परिवार में एक विवाहित पुत्री और तीन पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.