Bulandsehar News: खेत में पानी भरने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर हमला
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अहमदपुर में खेत में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अहमदपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने चार नवंबर को अपने खेत में गेहूं की बुवाई की थी। आरोप है कि छह नवंबर की सुबह करीब नौ बजे खेत पर पहुंचने पर देखा कि पड़ोसी पवन ने पानी चलाकर उनका खेत भर दिया, जिससे गेहूं की फसल खराब हो गई। इस बात की शिकायत करने पहुंचे उनके बेटे सनी के साथ पवन सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे नरेंद्र सिंह के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.