Bulandsehar News: खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में खेत में होकर ट्रैक्टर निकालने निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के गजेन्द्र सिंह उर्फ नीशू को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे हायर सेंटर भेजा गया है। गांव निवासी गजेन्द्र सिंह व पंकज के बीच रविवार दोपहर खेतों में होकर ट्रैक्टर निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें गजेन्द्र सिंह को गंभीर चोटें आई। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गयी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.