Bulandsehar News: खेत में चारा काटने गई महिला को सांप ने डसा, मौत
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ग्राम अकरवास के नगला बिजुरिया में मंगलवार शाम करीब 4 बजे खेत में चारा काटने गई एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला बिजुरिया निवासी सुनीता 40 वर्ष पत्नी बाबू सिंह खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.