Bulandsehar News: खेतों में धान लगाकर घर लौट महिला के साथ मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: खेतों में धान लगाकर घर लौट रही महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्राम गिरधरपुर नवादा निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह खेत से धान लगा कर घर को वापस आ रही थी, तभी अचानक रास्ते में लेखराम ने आकर उसका हाथ पकड़ा तथा मारपीट करने लगा व कपडे़ फाड़ दिये। जिससे उसकी आंख पर चोट लग गई। आवाज सुनकर उसके पति वहां आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलोच व जान से मारने की धमकी दी। पति को भी चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.