बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- Bulandsehar News: सुभाष मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास खुले पड़े मैनहोल में रविवार सुबह साइकिल सवार बच्चा गिरकर चोटिल हो गया। राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुकानदार बल्लू सलमानी ने बताया कि मेनहॉल पर लगा लोहे का जाल करीब एक महीने पहले टूट गया था। इसकी कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड सभासद गोलू माहौर ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने खुले मेनहॉल को लेकर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...