Bulandsehar News: खुले नाले में स्कूटी गिरने से मैकेनिक की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हादसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई, जिसमें मैकेनिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मैकेनिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी जीवनलाल का पुत्र मोनू (26 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों में ग्रीस और सर्विसिंग का कार्य करता था। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। राहगीरों ने नाले में स्कूटी पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से स्कूटी और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, पुलिस ने जांच के बाद शव को परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.