बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद थाना पुलिस ने सुनील हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बस में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद गमछे से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, घटना में इस्तेमाल की गई बस, मृतक का मोबाइल फोन और टिफिन बरामद कर लिया है। पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि 26 अक्तूबर को गांव गाजीपुर निवासी अनिता ने सिकंदराबाद थाने में तहरीर देकर अपने भाई सुनील की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर कार...