बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव गंवा में वेल्डर की उसके पिता का ऑटो हड़पने के लिए हत्या करने वाले वांछित हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से अवैध असलाह और मृतक का फोन बरामद किया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम देहात ग्राम मूड़ाखेड़ा से ग्राम गवां जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। यह भी पढ़ें- ऑटो हड़पने के लिए की थी जान मोहम्मद की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बद...