बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा सिटी स्टेशन से शुरू होकर दाताराम चौक, कबाड़ी बाजार, ककराला, फत्तो बावली गेट, गांधी रोड, पदम सिंह गेट, बाल्मीकि चौक और कचहरी रोड होते हुए रोडवेज बस स्टैंड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।​महर्षि वाल्मीकि के विचार समाज के लिए प्रेरणापुंज​कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गाजेबाजे क...