बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: खुर्जा विकास खंड में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्ण हुए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होने पर लोगों में खुशी देखी गई। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। ​ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम सोदा के प्राथमिक विद्यालय और ग्राम हसनपुर के कंपोजिट स्कूल में आरओ वाटर कूलर की स्थापना की गई, जिससे विद्यार्थियों को अब स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। ग्राम सोदा हबीबपुर में रामवीर चौहान के घर से शिव मंदिर तक सीसी नाली का निर्माण पूरा किया गया। वहीं, ग्र...