Bulandsehar News: खुर्जा के नसीर हत्याकांड में अभियुक्त को उम्रकैद
बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: अपर सत्र न्यायाधीश-6 संजय कुमार यादव ने वर्ष 2019 में खुर्जा नगर इलाके में हुए नसीर हत्याकांड में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजक वीरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना वर्ष 2019 की है। खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी वकील ने खुर्जा नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी फारुख पुत्र कालू निवासी मौ. कस्यावान ने रंजिश के चलते उनके भाई नसीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 22 जून 2019 को थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 26 जून 2019 को ही फारुख को गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए थे। पुलिस ने साक्ष्यों को संकलित करते हुए 10 सितंबर 2019 को न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.