Bulandsehar News: खिड़की का शीशा तोड़कर घर में फेंका पत्थर, तीन पर रिपोर्ट
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर पत्थर फेंकने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर निवासी अंजली पुत्री नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह परिवार के साथ घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान खिड़की का शीशा टूट गया और एक पत्थर अंदर आकर गिरा। परिवार ने खिड़की खोलकर नीचे देखा तो गांव के ही सतेंद्र, कपिल और नितिन पुत्रगण मंगला सिंह खड़े थे। आरोप है कि तीनों के हाथ में पत्थर थे और वे गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे थे।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने कहा कि अभी खिड़की का शीशा तोड़ा है, आगे गेट भी तोड़ेंगे। पीड़िता ने पुलिस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.