बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: नवरात्र, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार रात बीबीनगर क्षेत्र के कुचेसर किला स्थित गांव नगला बागवाला के रास्ते पर सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में करीब 600 किलोग्राम तैयार क्रीम, वनस्पति और रिफाइंड तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थ बरामद किए गए। टीम ने जेसीबी की मदद से नकली क्रीम को मौके पर ही नष्ट करा दिया, जबकि वनस्पति और रिफाइंड तेल के कुल 49 टीन सीज कर दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों में खलबली मची रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नवरात्र के मद्देनजर जगह-जगह फलों ...