Bulandsehar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 216 लीटर खाद्य पदार्थ सीज
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शिकारपुर रोड स्थित गांव मिर्जापुर में मैसर्स जतिन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के वेजिटेबल फैट और कुकिंग मीडियम के तीन नमूने संग्रहित किए गए, जबकि 216 लीटर तैयार खाद्य पदार्थ सीज कर दिया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) की ओर से गठित टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। मौके पर वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से तैयार किए जा रहे इंटरएस्टरिफाइड वेजिटेबल एडिबल फैट की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के वेजिटेबल फैट/कुकिंग मीडियम के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।कार्रवाई के दौरान परिसर में तैयार 216 लीटर इंटरएस्टरिफाइड एडिबल फैट/कुकिंग मीडियम को सीज कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.