बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: नगर पालिका खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है। खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर, चमन विहार, गुलशन विहार, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष रोड, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। जो कि पिछले कई दिनों से खराब है। जिससे लोगों को रात के दौरान आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार नगरपालिका में शिकायत की है। जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है।कोट:रात को दुकान से घर जाने के दौरान खराब लाइट के चलते अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने के लिए नगरपालिका में शिकायत की गई है। जिसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।-ठाकुर ...