Bulandsehar News: क्षेत्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में महिमा गर्ग ने हासिल किया प्रथम स्थान
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आचार्या महिमा गर्ग ने विद्या भारती की क्षेत्रीय पत्र वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित मेरठ प्रांत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रपुर में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत, ब्रज प्रांत तथा उत्तराखंड प्रांत के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में महिमा गर्ग ने अपनी प्रतिभा, प्रभावशाली प्रस्तुति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वंदना सत्र में प्रबंध समिति ने महिमा गर्ग को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.