Bulandsehar News: क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: खुर्जा के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एसएमजेईसी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जनपदीय स्तर पर जगह बनाई। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया और जनपदीय स्तर की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.