बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- Bulandsehar News: कौशिक किड्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से रामायण फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से परिचित कराया गया। स्कूल डायरेक्टर दिनेश कौशिक, मैनेजर वीना कौशिक, प्रधानाचार्य अंजली चौधरी एवं उप-प्रधानाचार्य रेखा सैनी ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...