Bulandsehar News: कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- Bulandsehar News: कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फूलों, गुब्बारों और झांकियों से सजे स्कूल परिसर में सुबह से ही 'जय कन्हैया लाल की' और 'गोविंदा आला रे' के जयकारे गूंजते रहे। प्राथमिक वर्ग के बच्चे श्री कृष्ण, राधा और गोपियों के बाल रूप में पहुंचे। विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। खेल मैदान में बांधी गई मटकी को छात्रों ने शानदार टीमवर्क और मानव पिरामिड बनाकर सफलतापूर्वक फोड़ा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली चौधरी, उप प्रधानाचार्या रेखा सैनी, निदेशक दिनेश कौशिक, प्रबंधक वीना कौशिक सहित विकास ठाकुर, ओम तेवतिया, पूजा शर्मा, शिल्पा, शिखा व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.