Bulandsehar News: कोर्ट के आदेश पर सभासद समेत 11 नामजद, 10-15 अज्ञात पर केस
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला मैमारान में एक सभासद के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच हुए विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभासद समेत 11 परिजन और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला मैमरान निवासी महिला ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई की शाम वाहन निकालने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सभासद समेत नामजद आरोपी और अन्य लोग उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए महिला, उसके पति व देवरानी के साथ मारपीट की। महिला ने छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार थाने और एसएसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि कोर्ट के आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.