Bulandsehar News: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, भाई पर दरांती से हमला करने का आरोप
बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली में खेत पर जा रहे एक युवक पर दरांती और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अदालत और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित योगेन्द्र पुत्र परमवीर सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उनका बड़ा भाई अनिल खेत से चारा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही भूदत्त, रामचन्द्र और कालू ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अनिल पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। योगेन्द्र का आरोप है कि घटना के दिन शिकारपुर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें फटकार लगाकर थाने से भगा दिया था। इसके बाद पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.