बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू भैया के नेतृत्व में किसानों ने शिकारपुर कोतवाली में पंचायत कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। पंचायत के बाद किसानों की ओर से थाना प्रभारी को मांगों से संबंधित लिखित पत्र भी सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं उसकी गुणवत्ता से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने, किसानों की शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में कार्रवाई में देरी होने से पीड़ितों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर संबंध...