बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: अनूपशहर। नगर के कैलाश विहार कॉलोनी में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट स्थित कैलाश बिहार कॉलोनी निवासी महिला को अपने मकान के आगे नाले में लगभग 12 फुट लंबा अजगर रेंगता दिखाई दिया। घबराकर महिला घर के अंदर चली गई और परिजनों को अजगर के बारे में बताया। देखते ही देखते कॉलोनी के दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अमराहट नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मचा अजगर पकड़े जाने के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। कुछ दिन पूर्व ...