Bulandsehar News: कैन्टर व बाइक की भिड़ंत में बाईक सवार मासूम की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: खुर्जा- छतारी-मार्ग पर करौरा गेट के सामने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे 4 वर्षीय मासूम अमोघ की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे कुलदीप तथा उसकी पत्नी कुंतेश घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार शाम को दंपति अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल रोशन नगला जनपद अलीगढ़ से वापस गांव सुराना थाना मोदीनगर गाजियाबाद के लिए लौट रहे थे। उनकी बाइक में पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंंन्टर ने टक्कर मार दी । जिसमें मासूम की मृत्यु हो गई व उनकी पत्नी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मौके से चालक फरार हो गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.