Bulandsehar News: कैंसर पीड़िता को विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मांगी 10 लाख की सहायता
बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है। रविवार को आवास विकास स्थित पहुंचकर कैंसर और किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज का हाल-चाल जाना। सदर विधायक ने बताया कि नगर के आवास विकास प्रथम निवासी कौशल सिंह की पुत्री वैष्णवी वर्मा कैंसर व किडनी रोग से पीड़ित हैं। इसकी सूचना मिलते ही वे स्वयं मरीज के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर बीमारी व इलाज के संबंध में जानकारी ली। विधायक ने मरीज को फल भेंट किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। मरीज के इलाज में आ रही आर्थिक स्तिथि को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राहत कोष से 10 लाख की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने परिजनों को सहायता पत्र की प्रति भी सौंपी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.