Bulandsehar News: कैंटीन में सामान के रुपये को लेकर युवक से मारपीट
बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- Bulandsehar News: अनूपशहर अड्डे स्थित शराब ठेके की कैंटीन पर रविवार की रात सामान के रुपये को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने शराब ठेके के सेल्समैन और कैंटीन संचालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवक का आरोप है कि कैंटीन संचालक ने उसके सामान के बिल में सिगरेट के रुपये भी जोड़ दिए थे। सिगरेट के रुपये देने से मना करने पर कैंटीन में बैठे शराब ठेके के सेल्समैन ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.