Bulandsehar News: कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला की अंगुली तोड़ी
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। हमले में पीड़ित महिला के हाथ की अंगुली टूट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मिर्जापुर निवासी सायना बेगम पत्नी मो. रहीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 30 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रहीश पुत्र मो. अजीज ने उनके घर के बाहर बनी नाली में कूड़ा डालकर उसे बंद कर दिया था। जब सायना ने नाली से कूड़ा हटाने को कहा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
नाली में कूड़ा डालने पर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.