Bulandsehar News: कूलर में करंट उतरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम मचा
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में गर्मी से राहत पाने के लिए चलाए गए कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव अमरगढ़ निवासी शाहरुख खान की पुत्री सायरा घर में रखे लोहे के कूलर को चालू कर रही थी। इसी दौरान कूलर की लोहे की बॉडी में अचानक तेज करंट उतर आया। बटन दबाते ही मासूम करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मुख्य स्विच बंद कर बच्ची को कूलर से अलग किया। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.