Bulandsehar News: कूड़ा डालने को पालिका को नहीं मिल रहा स्थान,लगे कूड़े के ढेर
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: नगरपालिका को कूड़ा-कचरा डालने के लिए स्थायी जगह नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डंपिंग ग्राउंड के लिए पालिका जहां भी जमीन तलाशती है वहीं आसपास के ग्रामीण विरोध शुरू कर देते हैं। इसके चलते नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा जेवर रोड पर कूड़ा डाला जाता था। आसपास के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पालिका के सामने समस्या खड़ी हो गई। इसके बाद ईदगाह के पास, ट्रक यूनियन, चोला रोड और रसूलपुर रिठौली सहित कई स्थानों पर कूड़ा डालने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां भी ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के आसपास डंपिंग ग्राउंड बनने से दुर्गंध, मच्छर और मक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.