Bulandsehar News: कुबेर इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: कुबेर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 75वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ मधुप कुमार सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेने तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के दौरान सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी माया यादव ने बताया कि प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.