Bulandsehar News: कुत्ते के काटने की शिकायत पर दो भाइयों से मारपीट
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: रिश्तेदार के बच्चे को कुत्ते के काटने की शिकायत करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे युवक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला रोगनग्रान निवासी अंशुल ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अगस्त की शाम उसके घर आए रिश्तेदार के बच्चे को मोहल्ले के राहुल के कुत्ते ने काट लिया। इसकी शिकायत करने वह राहुल के पास गया था। आरोप है कि इस दौरान राहुल और उसके बेटे ने अंशुल और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों भाइयों के शरीर पर गुम और बाहरी चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी अब भी धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.