Bulandsehar News: कुएं में गिरा गोवंश, सुरक्षित बाहर निकाला
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: ग्राम हुसैनपुर में रात में एक गोवंश कुएं में गिर गया। ग्रामीणों, गोसेवकों और पुलिस की टीम ने लगभग आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने पहले स्वयं गोवंश को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच, गौ सेवक और अन्य धार्मिक संगठनों के लोगों को भी घटना की जानकारी मिली। उन्होंने रस्सी आदि की मदद से गोवंश को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक जेसीबी बुलाई गई। मिट्ठेपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम, जिसमें कुलदीप नागर और शेखर यादव शामिल थे, भी बचाव कार्य में जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कुएं में फंसे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोवंश को कुएं से बाहर निकालने के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम ने भीड़ को नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.