Bulandsehar News: कुएं में गिरने से किसान की मौत, परिवार में मातम
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: अहार थाना क्षेत्र के गांव दुलखेड़ा में बुधवार शाम खेत पर काम करते समय एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव दुलखेड़ा निवासी महिलाल पुत्र रिशाल सिंह बुधवार देर शाम अपने खेत में नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान नलकूप की डिलीवरी हिलने लगी। उसे रस्सी से बांधने का प्रयास करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 25 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने उन्हें कुएं में गिरते हुए देखा और तुरंत ग्रामीणों तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किसान को कुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.