Bulandsehar News: कीरतपुर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव कीरतपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 101 महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए ठाकुर अमर सिंह राघव बाल निकेतन के ग्राउंड में पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान विमल राघव ने बताया कि मध्यप्रदेश के कथा वाचक पं. रमाकांत व्यास श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। 9 अक्टूबर को गंगा पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान अतुल राघव, सोमवीर राघव, जितेंद्र राघव, सर्वेश सिंह, अर्जुन सिंह महाशय, अशोक कुमार, दिनेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.