Bulandsehar News: किसान के व्यापारियों से गेंहू के रुपये मांगने पर मिली धमकी
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव महीपा जागीर निवासी किसान को गेहूं बेचने के बाद व्यापारियों से रुपए मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव महीपा जागीर निवासी कर्मवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गत 26 मार्च को उन्होंने ककोड़ निवासी दो व्यापारियों को 32 कुंतल गेहूं 60 हजार में बेचे थे। व्यापारियों ने रुपए कुछ दिन में देने का वादा किया था। लेकिन अब कई माह बीत जाने के बाद भी व्यापारी उन्हें गेहूं के रुपये नहीं दे रहे हैं। मांगने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक भी पड़ गया ।पीड़ित ने पुलिस से व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके रुपए दिलाने की मांग की है ।वहीं कोतवाली पुलिस ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.